भारत में Crypto और NFT ($0.00) की दुनिया में एक नया मोड़ तब आया जब देश की लीडिंग क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज WazirX ने अपने NFT Marketplace को अचानक बंद करने की घोषणा की। कंपनी ने ऑफिशियली कन्फर्म किया है कि WazirX NFT Marketplace को "सनसेट" यानी बंद कर दिया गया है। यह वही प्लेटफ़ॉर्म है जिसे जून 2021 में भारत के पहले NFT Marketplace के रूप में लॉन्च किया गया था। अगर आप जानना चाहते हैं की Wazirx NFT क्यों है गूगल पर ट्रेंडिंग तो इस लिंक पर जाकर जान सकते हैं।
आधिकारिक बयान में क्या कहा गया?
WazirX की वेबसाइट पर एक नोट में कहा गया था, “हमें यह बताते हुए खेद है कि WazirX NFT Marketplace को बंद कर दिया गया है। हम भारत का पहला NFT Marketplace लॉन्च करने पर गर्व महसूस करते हैं, जिसने कई क्रिएटर्स के काम को प्रेजेंट किया है। अफसोस की बात है कि, यह प्लेटफ़ॉर्म ज्यादा यूजर्स को आकर्षित नहीं कर पाया।”
कंपनी ने यह भी कहा था कि NFT Users अब भी अपने डिजिटल आर्टवर्क और कलेक्शंस को OpenSea जैसे अन्य इंटरनेशनल NFT Marketplace पर बेच सकते हैं। यूजर्स अपने NFTs को अपने डिजिटल वॉलेट्स में होल्ड कर सकते हैं और इन्हें किसी भी समय दूसरी जगह लिस्ट कर सकते हैं।
NFT Sector में बड़ा योगदान
WazirX NFT Marketplace ने भारतीय डिजिटल आर्ट और क्रिएटिव सेक्टर में एक मजबूत उपस्थिति दर्ज की थी। इस प्लेटफ़ॉर्म ने भारत के कई युवा और उभरते हुए आर्टिस्ट्स को पहचान दिलाई और उन्हें एक सुरक्षित और डिसेंट्रलाइज़्ड प्लेटफ़ॉर्म प्रदान किया जहां वे अपने यूनिक डिजिटल असेट्स को ट्रेड और मिंट कर सकें।
कंपनी ने कहा, “हम इस बात पर गर्व करते हैं कि हमने Indian NFT Sector में अपना योगदान दिया। हमारे प्रयासों ने कई भारतीय क्रिएटर्स को लाइमलाइट में लाया और उन्हें एक इंटरनेशनल मंच से जोड़ा। हम अपने सभी यूज़र्स और पार्टनर्स का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने इस सफर में हमारा साथ दिया।”
क्यों बंद हुआ था WazirX NFT Marketplace?
WazirX NFT Marketplace को बंद करने के पीछे सबसे बड़ा कारण इसका “ट्रैक्शन” यानी यूज़र इंगेजमेंट की कमी को बताया गया है। WazirX के मुताबिक़, despite being the first-of-its-kind platform in India, NFT Marketplace को वह यूज़रबेस और ग्रोथ नहीं मिल पाई जिसकी अपेक्षा की जा रही थी।
इसके साथ-साथ क्रिप्टो इंडस्ट्री में जारी "Crypto Winter" यानी मंदी ने भी इस डिसीजन को प्रभावित किया था। पिछले एक साल में Three Arrows Capital, Celsius Network और सबसे बड़ा झटका FTX जैसी कंपनियों के पतन ने ग्लोबल क्रिप्टो सेक्टर को भारी नुकसान पहुंचाया है। भारत में भी इसका असर देखने को मिला और कई क्रिप्टो स्टार्टअप्स को अपने ऑपरेशंस में डिडक्शन करना पड़ा।
Binance के साथ विवाद ने डाला असर
WazirX और Binance का विवाद भी इस डिसीजन का एक कारण माना गया था। Binance ने 2019 में WazirX के अधिग्रहण की घोषणा की थी। Binance ने स्पष्ट किया कि उसका WazirX के फंड्स या ऑपरेशंस पर कोई कंट्रोल नहीं है। जनवरी 2023 में Binance ने WazirX को अपने वॉलेट्स से फंड्स हटाने का अल्टीमेटम भी दिया था।
यह विवाद तब और गहरा हो गया था जब Binance ने WazirX के वॉलेट एक्सेस को ब्लॉक कर दिया और WazirX को अपने फंड्स हटाने के लिए मजबूर किया गया। इससे WazirX की ऑपरेशनल कैपेबिलिटी पर सीधा असर पड़ा था।
WazirX की वर्तमान स्थिति
WazirX अपना NFT Marketplace बंद कर चुका है और अब वर्तमान में WazirX बहुत सी परेशानियों से घिरा हुआ है जिसमें सबसे मुख्य है WazirX Hack, जो कि एक बड़ा साइबर अटैक था, जिसमें अनुमानित $250 मिलियन तक की चोरी की गई थी। इस हैक के बाद से ही यह प्लेटफार्म बंद पड़ा हुआ है और अब यह रिस्टार्ट की योजना बना रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि WazirX Restart की राह आसान नहीं है।
WazirX NFT Marketplace का बंद होना भारत के लिए एक अहम मोड़ था। यह कदम इंडियन डिजिटल आर्ट और NFT Sector के लिए एक सदमे की तरह था। लेकिन साथ ही यह फ्यूचर के लिए एक सीख भी देकर गया कि केवल टेक्नोलॉजी ही नहीं, यूज़र इंगेजमेंट और मार्केट ट्रेंड को समझना भी उतना ही ज़रूरी है।
कन्क्लूजन
यह सवाल अब भी बना हुआ है कि क्या भारत में NFT Ecosystem फिर से पनपेगा और क्या दूसरी कंपनियां इस स्पेस में कदम रखेंगी। क्या WazirX NFT Marketplace फिर से शुरू होगा क्योंकि NFT Market का कुछ सालों में क्रेज बढ़ा है और इसमें कई नए प्रोजेक्ट्स सामने आए हैं। इनमें से एक प्रमुख प्रोजेक्ट है Treasure NFT, जिसने NFT Market को नया रूप दिया है। जो WazirX NFT के लिए एक संजीवनी की तरह हो सकता है और उसे अपने मार्केटप्लेस को फिर से शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।